फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर की जमीन पर मिट्टी भराई का काम रुकवाया

Tue, 03 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्थानीय गांव स्थित मां जीरा भवानी मंदिर की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष की तरफ से मिट्टी भराई कर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही पहुंचे हिन्दुवादी नेताओं ने मिट्टी भराई कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर स्थिति मां जीरा भवानी की जमीन पर मिट्टी भराई का काम कराया जा रहा था। मंदिर के जमीन का मामला चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी महावीर दास उर्फ फरीखन दास ने हिन्दू महासभा के अध्यक्ष राजन जायसवाल, जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, सेमरा के प्रधान मोहन खरवार, लक्ष्मीपुर के प्रधान विनोद गोंड और भाजपा नेता अमित सोनी को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद वहां पहुंचे हिन्दुवादी नेताओं ने मंदिर की जमीन पर हो रहे मिट्टी भराई का कार्य रुकवा दिया।
इस संबंध में कुबेरस्थान थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर के जमीन का मामला चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए मौजूद लोगों को निर्णय आने तक किसी तरह का नया कार्य नहीं करने की हिदायत दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें