पडरौना। जिले के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के तहसीलदारों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए हैं।
नामित मजिस्ट्रेट माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार मूल्यांकन कार्य कराएंगे। एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए सदर तहसीलदार पूर्णिमा सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
इसी तरह बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में मूल्यांकन केंद्र पर कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह, श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में हाटा तहसीलदार नरेंद्र राम और नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा में बने मूल्यांकन केंद्र पर तमकुहीराज तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। नामित मजिस्ट्रेट मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य संपन्न कराएंगे।