फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के घर राज्यमंत्री, विधायक पहुंचे

Mon, 15 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान माओवादियों के हमले में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान और देवरिया बाबू गांव के पांडेय छपरा टोला निवासी हरिकेश की शहादत से पूरा गमगीन है।
विज्ञापन


रविवार को शहीद के घरवालों को ढांढस बंधाने राज्यमंत्री, स्थानीय विधायक समेत अनेक लोग पहुंचे।रामलखन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र हरिकेश शनिवार सुबह माओवादियों के हमले में घायल हो गए थे, बाद में शाम को उनकी मौत गई थी। क्षेत्र के युवक के शहीद होने की सूचना पर घर लोगों की भीड़ जुट गई।

रविवार को कृषि, शिक्षा और चिकित्सा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह और क्षेत्रीय विधायक पूर्णमासी देहाती ने शहीद के घर जाकर ढांढस बंधाया।

इस दौरान दोनों परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद का अंतिम संस्कार सम्मान सहित होगा। इसके लिए डीएम से कहा गया है। वहीं शहीद के पिता रामलखन पासवान ने कहा कि उन्हें फक्र है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ।
विज्ञापन


यह सुनकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। शहीद के भाई अंबिका ने बताया कि रविवार देररात तक हरिकेश का शव गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह कोटिया घाट पर दाहसंस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें