फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्टअप और नवाचार देश की ताकत : दुर्गेश

Tue, 05 May 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी बात रखते कुशीनगर के दुर्गेश आनंद यादव।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से लखनऊ विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम में कुशीनगर के युवा दुर्गेश आनंद यादव ने सदन में युवाओं की आवाज बुलंद की। उन्होंने विकसित भारत के विजन को मजबूती से रखा।
विज्ञापन

1 से 3 मई तक चले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। इसमें प्रदेश भर से चयनित 375 युवाओं ने भाग लिया। कुशीनगर के माय जीओवी कैंपस एंबेसडर और तमकुही राज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग निवासी दुर्गेश आनंद यादव ने अपने विचार रखे। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित दुर्गेश ने “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण पर अपनी राय रखी। कहा कि यह सपना देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, अर्थव्यवस्था और नवाचार की भूमिका को रेखांकित किया। दुर्गेश ने कहा कि केंद्रीय बजट के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म मिल रहा है। उन्होंने “स्टार्टअप इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ये योजनाएं युवाओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें