मथौली। कस्बा के वार्ड संख्या 16 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान सोमवार की रात रामलीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया।
उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन नवरंग सिंह ने किया। कहा कि मंचन दिखाता है कि वीर पुरुष अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते और विषम परिस्थितियों में भी राम की तरह मृदुल वाणी (विनम्रता) से परशुराम जैसे क्रोधी ऋषि के क्रोध को भी शांत किया जा सकता है। इस दौरान मनीष सिंह, विजय सैनी, रविंद्र सैनी, दिनेश सिंह, अदालत प्रसाद, प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, यज्ञाचार्य प्रमोद चतुर्वेदी, रामकृपाल पांडेय, हरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।