फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल को थाने के गेट पर सुलाकर दिया धरना

विज्ञापन
हनुमानगंज थाने के गेट पर घायल को लिटाकर परिवार वालों ने धरना दिया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मारपीट में घायल को थाने के गेट पर सुलाकर दिया धरना
विज्ञापन

खड्डा। कुछ दिन पहले मारपीट में परिवार के एक व्यक्ति के घायल होने के बावजूद हनुमानगंज थाने की पुलिस ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। इससे आहत परिवार के लोगों ने घायल व्यक्ति को थाने के गेट पर ही सुलाकर धरना दिया। धन के अभाव में ये लोग घायल व्यक्ति का इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी रामऔतार को उसके परिजन लेकर थाने के गेट पर पहुंचे और उसे वहीं सुलाकर धरना देने लगे। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोसियों से मारपीट हुई थी, जिसमें रामऔतार घायल हो गए थे। उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, लेकिन धन के अभाव में वे रामऔतार का आगे इलाज नहीं करा पा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन धारा में अल्पीकरण कर दिया है। विपक्षी अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों के प्रभाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है। हनुमानगंज थाने के एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें