फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव से गाय को जंगल में खींच ले गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर गांव से गाय को जंगल में खींच ले गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

खड्डा। महराजगंज जिले के सोहगीबरवा जंगल के समीप बसे खड्डा थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर के समीप बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार की शाम को बाघ ने गायों के झुंड पर हमला कर दिया। इस दौरान एक बछिया उसके हमले से घायल हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो बाघ एक गाय को घसीटते हुए जंगल में लेकर चला गया। गंडक नदी के दियारा में बसा गांव हरिहरपुर बाढ़ प्रभावित है। सोहगीबरवा जंगल के नजदीक बसे इस गांव के आसपास अक्सर ही जंगली जानवर आते रहते हैं। गांव निवासी छोटेलाल कुशवाहा बुधवार की शाम को अपने मवेशियों को जंगल के किनारे लेकर गए थे। लौटते समय बाघ ने पशुओं के झुंड पर हमला कर दिया। एक बछिया को पकड़ लिया था। चरवाहों ने शोर मचाया तो बछिया को छोड़ दिया लेकिन लौटते वक्त एक गाय को दबोचकर जंगल की तरफ चला गया। छोटेलाल सहित अन्य पशुपालकों का कहना है कि बाघ कई दिन से गांव के पास मंडरा रहा है। उसकी दहाड़ से लोग सहमे हुए हैं। लोग पूरी रात रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सोहगीबरवा के वन विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें