फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के विवाद में युवक को चाकू घोंपा, घायल युवक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के विवाद में युवक को चाकू घोंपा, घायल युवक रेफर
विज्ञापन

तमकुहीराज/सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेेत्र के सलेमगढ़ बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की एक दुकान पर मंगलवार की रात शराब पीने को लेकर बिहार के कुछ युवकों में विवाद हो गया। मामूली नोकझोंक के बाद उनके बीच मारपीट हो गई। उसके बाद दूसरे पक्ष के युवकों ने एक के पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकले। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बहादुरपुर चौकी की पुलिस पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कैथवलिया गांव के निवासी विकास कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ सलेमगढ़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बैठकर पर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके दोस्तों से उसकी बहस होने लगी। किसी ने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। विकास के चीखने चिल्लाने पर उसके साथ आए युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बहादुरपुर चौकी की पुलिस ने एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि युवक के पेट में चाकू लगने से हालत चिंताजनक है। प्राथमिक उपचा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बहादुरपुर चौकी के प्रभारी धनंजय राय का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें