फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलस्तर घटा तो अंतिम चरण में पहुंचा ठोकर पुनर्स्थापना कार्य

Wed, 12 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। वाल्मीकिनगर बैराज से नारायणी (गंडक) नदी में छोड़े जा रहे पानी का डिस्चार्ज पिछले दो-तीन दिनों से सवा लाख क्यूसेक से नीचे बना हुआ है। जलस्तर घटने के साथ नरवाजोत में ठोकर पुनर्स्थापना कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। ठोकर के नोज भाग में ट्रांजिट एप्रन और अप व डाउन स्ट्रीम में स्लोप पिचिंग का काम पूरा होने के बाद अब ठोकर के टॉप पर ब्रिक सोलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


अभियंताओं के अनुसार ब्रिक सोलिंग का काम भी दो-तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव समेत अन्य अभियंताओं की देखरेख में ठोकर के टॉप पर ब्रिक सोलिंग का काम जारी रहा। नरवाजोत बांध और उसके किनारे बसे कई गांवों की सुरक्षा के लिए किमी 1.700 पर ठोकर का निर्माण कराया गया था। पिछले तीन वर्षों से यह ठोकर लगातार नदी के कटान की जद में रहा है। पिछले वर्ष भी यहां कटान शुरू होने के कारण ठोकर के नोज के साथ ही अप और डाउन स्ट्रीम में भारी क्षति हुई थी। इसे देखते हुए इस वर्ष ठोकर के नोज भाग, ट्रांजिट एप्रन और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों के पुनर्स्थापना का काम शुरू कराया गया
। इसके तहत किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना, किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रिवेटमेंट तथा तीन पंक्तियों में परक्यूपाइन लगाने का काम भी कराया जा रहा है। पिछले करीब चार माह से नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच भी बचाव और पुनर्स्थापना का कार्य जारी है। अब नदी का जलस्तर कम होने के बाद काम में तेजी आई है। ठोकर के नोज वाले हिस्से में ट्रांजिट एप्रन और अप-डाउन स्ट्रीम में स्लोप पिचिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद ठोकर के टॉप पर ब्रिक सोलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
- ठोकर पुनर्स्थापना का काम दो-तीन दिनों में पूरा करा लिया जाएगा। तटबंधों की निगरानी और निगहबानी बरसात समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगी। -दीप रतन सिंह,एसडीओ सेवरही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें