फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग को नहीं मिल रहे एथलेटिक्स के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग को नहीं मिल रहे एथलेटिक्स के कोच
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में आठ खेलों की है मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्टेडियम में आवश्यकता के अनुरूप खिलाड़ी नहीं हैं। यहां आठ खेलों की मान्यता है, लेकिन तीन खेलों के कोच उपलब्ध हैं। एथलेटिक्स के लिए भी कोच नहीं हैं।
जनपद मुख्यालय पर जिला स्टेडियम बनने के बाद खेलों और खिलाड़ियों को पंख लगे। यहां से प्रशिक्षण लेकर जिला स्तरीय खेल से लेकर मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। इस स्टेडियम में एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, तैराकी, फुटबाल, बॉक्सिंग, वॉलीबाल और हैंडबाल सहित आठ खेलों के प्रशिक्षण की मान्यता है। यहां हैंडबाल, तैराकी और हॉकी के कोच हैं।
विज्ञापन

एथलेक्टिस में 16 प्रकार के खेल शामिल हैं। इनमें गोला क्षेपण, ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग, लघु-दौड़, मध्यम दूरी, लंबी दूरी रिले दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि जिला स्टेडियम में सिर्फ तीन खेलों के कोच उपलब्ध हैं। तैराकी का प्रशिक्षण वह देता हैं। इसके अलावा हैंडबाल और हॉकी के प्रशिक्षक मिले हैं। एथलेटिक्स के कोच नहीं मिल रहे हैं। यहां एथलेटिक्स के कोच की तैनाती के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें