खड्डा (कुशीनगर)। पूर्वांचल होम्यो सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सकों और सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंगों की छटा बिखेरते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत किया।
शुरुआत डॉ. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। डॉ. सीपी सिंह और अभिषेक शाही ने उनके चित्र पर पुष्प वर्षा की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉ. दीपक जयसवाल, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. सिंहासन कुशवाहा, डॉ. शैलेश प्रजापति, नत्थू शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. चंद्रिका सिंह ने की। संचालन डॉ. संदीप शर्मा ने किया। संस्थान के सदस्यों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।