पडरौना। शहर के गंगीराम मंदिर परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि पारस्परिक प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द का जीवंत प्रतीक है। फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला यह पर्व पुरानी कटुता को भुलाकर नई शुरुआत करने, अपनों को गले लगाने और जीवन में हर्षोल्लास व सकारात्मकता के रंग भरने का पावन अवसर है। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि होली का यह रंगीन उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। हमारा लक्ष्य विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
इस दौरान संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खेतान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, रवि लोहिया, सतीश जिंदल, संजय मरोदिया, बिट्टू सोनी, शिवमोहन उर्फ बिल्लू जायसवाल, अखिलेश गोयल, प्रदीप सोनी, सुनील कुमार मद्धेशिया, प्रमोद गुप्ता, किशन सोनी, ऋषि प्रताप सोनी, रविराज, परमानंद, विपिन पटेल, आकाश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।