पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रेलवे की तरफ से प्रयागराज के लिए संचालित बढ़नी-झूसी माघ मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। इस ट्रेन में एसएलआर के दो और सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी के 14 समेत कुल 16 कोच लगाएं जाएंगे। इस ट्रेन के संचालित होने से प्रयागराज माघ मेला में जाने में सहूलियत होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 05121/05122 बढ़नी-झूसी-बढ़नी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन बढ़नी से होगा। यह संचालन 25 दिन होेगा।
यह स्पेशल ट्रेन बढ़नी से सुबह 10:25 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़ से 10:50 बजे, सिद्धार्थनगर से 11:09 बजे, बृजमनगंज से 11:29 बजे, आनंदनगर से 11:43 बजे, कैम्पियरगंज से 11:56 बजे, पीपीगंज से 12:11 बजे, नकहा जंगल से 12:42 बजे, गोरखपुर से दोपहर 1:10 बजे, कप्तानगंज से 2:05 बजे, रामकोला से 2:27 बजे, पडरौना से 2:45 बजे, दुदही से 3:05 बजे, तमकुहीरोड से 3:20 बजे पहुंचेगी। झूसी रात 1:45 बजे पहुंचेगी।