फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगेगा विशेष कैंप

Sat, 10 Jan 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुही रोड। गंडक नदी के रास्ते बिहार के बेतिया के मनुआ पुल से गंडक नदी के रास्ते यूपी के सेवरही के तिवारी पट्टी को जोड़ने वाली 29.22 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बेतिया जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को अंचलवार कैंप लगेगा, जिसमें भूमि अधिग्रहिण को लेकर किसानों की जमीन के मुआवजे का निर्धारण और किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बताया कि बिहार के बेतिया के मनुआपुल एनएच-727 एए से यूपी के सेवरही के तिवारी पट्टी एनएच-730 के बीच 29.22 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण होना है। इस निर्माण कार्य पर 1976.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क सह पुल सीमावर्ती बिहार राज्य के ठकरहा, बैरिया, योगापट्टी, चनपटिया चार प्रखंडों के श्रीनगर, भगवानपुर, पटजिरवा, कोडहा, पिपरा नौरंगिया, गुरवलिया विश्वास, तुरहापट्टी, भरपटिया सहित 17 गांव से होकर गुजरेगी। इसके लिए जिला भू अर्जन विभाग बेतिया की तरफ से इन सभी चार अंचल मुख्यालयों में पिछले पांच व छह दिसंबर को ठकरहा अंचल में, आठ व नाै दिसंबर को बैरिया अंचल में, 10 व 11 दिसंबर को योगापट्टी अंचल में और 12 व 13 दिसंबर को चनपटिया अंचल में कैंप लगा कर कुल 1500 किसानों को अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे के निर्धारण को लेकर नोटिस दिया गया था। उनसे शीघ्र भू स्वामित्व प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा था, लेकिन अधिकांश भू स्वामियों ने अपना भू स्वामित्व प्रमाण पत्र जमा नही किया। इसके चलते इस परियोजना को शुरू कराने में विलंब हो सकता है।
इसको गंभीरता से लेते हुए बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने भू अर्जन विभाग सहित सभी अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अंचलवार दोबारा कैंप का आयोजन करने और किसानों का सहयोग कर उनका कागजात जमा कराए जाने का निर्देश दिया है। डीएम के आदेश पर जिला भू अर्जन विभाग अब दोबारा सभी चार अंचल में 10 जनवरी से कैम्प का आयोजन का आयोजन करेगा। जिला अर्जन अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 10, 11 व 12 जनवरी बैरिया अंचल के पटजिरवा देवी स्थान पर, 13 व 14 जनवरी को योगापट्टी अंचल कार्यालय में, 15 व 16 जनवरी को चनपटिया अंचल कार्यालय और 17, 18 व 19 जनवरी को ठकरहा अंचल कार्यालय पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुआवजे के निर्धारण व भुगतान के लिए भू स्वामित्व प्रमाण पत्र का जमा कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें