कसया तहसील में नायब तहसीलदार संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। महगाई, बेरोजगारी, न
कसया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शहीद अमीय चौक से पैदल प्रदर्शन करते हुए तहसील सभागार पहुंचे और वहां सभा करने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कसया को सौंपा।
सपा नेता संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की जनता, युवा और छात्र विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। महंगाई के कारण खाद्य पदार्थों, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल है। संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और विभिन्न विभागों की भर्तियां लंबित पड़ी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नीट सहित कई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं, व्यापारियों और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। राज्यपाल से जनहित में आवश्यक हस्तक्षेप कर सरकार को प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ि