फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने विधानसभा स्तर पर नामित किया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने विधानसभा स्तर पर नामित किया प्रभारी
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव को लेकर तेज की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए सपा ने तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा स्तर पर समय-समय पर बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए सपा की जिला कार्यकारिणी ने विधान सभा स्तर पर एक-एक प्रभारी और दो-दो सह प्रभारी नामित किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के जिला उपाध्यक्ष श्रीराम यादव को प्रभारी, जिला सचिव रामप्रताप कुशवाहा को व पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम साहनी को सह प्रभारी, विधान सभा क्षेत्र पडरौना में जिला उपाध्यक्ष कैसर जमाल टीटू को प्रभारी, जिला सचिव डॉ. मनोज कुशवाहा व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव को सह प्रभारी, तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष छेदीलाल चौहान प्रभारी, जिला सचिव रामबदन विश्वकर्मा व सुरेश यादव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष पंकज आर्य प्रभारी, जिला सचिव ऐनुल हक व अजय यादव सह प्रभारी, विधान सभा कसया में जिला उपाध्यक्ष धीरज पटेल प्रभारी, जिला सचिव जाकिर हुसैन व अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष सह प्रभारी, विधान सभा हाटा में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष परवेज आलम व जिला सचिव सत्यकाम पांडेय को सह प्रभारी, विधान सभा रामकोला जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय प्रभारी, जिला सचिव संजय यादव व अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सादिक अंसारी सह प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें