पडरौना। समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली रविवार से प्रारंभ हो गई। रविवार को पडरौना, रामकोला, हाटा और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने रैली की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर लोगों को पार्टी की उपलब्धियों तथा नीतियों के प्रति जागरूक किया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला में विधायक पूर्णमासी देहाती ने रैली की शुरूआत की। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा सहित अन्य लोगों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया तथा पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार किया।
इस दौरान घनश्याम यादव, नवरंग सिंह यादव, मुकेश ठाकुर, सुग्रीव प्रसाद, काशी नरेश सिंह, बुनेला गुप्ता, बाबूलाल, जंत्री यादव, अखिलेश, रामसूरत शर्मा, गुल सहित कई लोग मौजूद थे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह की अगुवाई में सपा कार्र्यकर्ताआें ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद रैली पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस रैली में सपा के विधान सभाध्यक्ष विजय यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन यादव, ग्यासुद्दीन, पृथ्वीपाल सिंह, उमा सिंह, खालिद अंसारी, मुकेश राय, आफताब खान सहित कई लोग शामिल थे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम सिंह ने क्षेत्र में साइकिल रैली की अगुवाई की। रैली में शामिल लोगों ने गांवों में भ्रमण कर सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं।