फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बदलते मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से गले में हो रही खराश

Fri, 28 Mar 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बदलता मौसम और ठंडी चीजे खाने से लोगों के गले में दिक्कतें बढ़ी हैं। पानी पीने और खाना खाने में हो रही दिक्कत गंभीर भी हो सकती है। इसे नजर अंदाज न करें। यदि ऐसी दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। चिकित्सक इसे लेरिन्जाइटिस रोग बता रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। तापमान बढ़ रहा है ऐसे में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए ठंडी वस्तुओं का सेवन कर रहे हैं। सुबह शाम ठंडक और दोपहर में गर्मी रहने से लोग ठंडी-गर्म चीजें खाने से बच नहीं पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में काफी संख्या में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया कि लेरिन्जाइटिस बीमारी ज्यादातर कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर के खाने से परहेज करें। गले में दिक्कतें बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने बताया कि रात में ठंडी चीज खाने से बच्चों के गले में खराश की समस्या बढ़ जाती है। उनके स्वर यंत्र में सूजन आ जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चे को तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए।

क्या है लेरिन्जाइटिस
लेरिन्जाइटिस का अर्थ स्वर यंत्र है। यह बीमारी आमतौर पर संक्रमण या गले के अत्यधिक उपयोग की वजह से होती है, जिससे आवाज बैठ सकती है, गले में खराश हो सकती है और सूजन भी हो जाती है। वायरल संक्रमण (जैसे सर्दी और फ्लू) जीवाणु संक्रमण, अत्यधिक उपयोग (ज्यादा चिल्लाना या गाना) धूम्रपान या प्रदूषण से भी यह बीमारी होती है।
विज्ञापन


ये है उपचार
चिकित्सक ने बताया कि अगर आप लेरिन्जाइटिस से ग्रसित हैं तो आपको अपने गले को आराम देना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें। एंटीबायोटिक लेने के साथ गुनगुना पानी पीएं। दिन में कई बार नमक के पानी से गरारे भी करें। चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें