फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रुपये नहीं देने पर बेटों ने पिता को पीटकर मार डाला

Wed, 19 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। जमीन बेचने के बाद पैसों का बंटवारा न करने से नाराज तीन बेटों ने मंगलवार को लाठी-डंडे और ईंट से पीटकर पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बेटों को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आर्केस्ट्रा संचालित करता था।
विज्ञापन

तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 (वैष्णवी नगर) भटवलिया नंबर दो निवासी अनीस (55) के तीन बेटे कमरुदीन, मेंहदी, यहिया हैं। तीनों बेटे की शादी हो चुकी है और अलग-अलग अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में रहते हैं, जबकि कमरुद्दीन अलग मकान बनवाकर रहता है। अनीस आर्केस्ट्रा संचालित करता है। रुपये की जरूरत पड़ने पर अनीश ने पैतृक जमीन बेची थी। इसकी जानकारी होने के बाद तीनों बेटे रुपये के बंटवारे करने के लिए पिता पर दबाव बनाने लगे। रुपये देने से मना करने पर तीनों ने मंगलवार को लाठी-डंडे से हमला करने के साथ सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या की खबर मिलने के बाद मोहल्ले के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन खून से लथपथ अनीस के शव को किसी ने हाथ नहीं लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की। मृतक की पत्नी नैमूल निशा की तहरीर पर तीनों बेटों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तीनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें