फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे ने बाप को मारा चाकू, गंभीर

Wed, 24 Sep 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के पतेया गांव में मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्साए बेटे ने पिता के पेट में चाकू मार दिया। पिता को घायल देख गांव के लोग उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के पतेया निवासी इमरान अंसारी और उनके पुत्र अरमान अंसारी के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों नशे में थे। वे आपस में अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। मंगलवार की रात भी उनके बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पुत्र अरमान ने पिता इमरान के बेट में चाकू से वार कर दिया। इससे पिता के पेट में गंभीर घाव लग गया। मौजूद गांव के लोग उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद से ही हमलावर बेटा घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें