तमकुहीराज। क्षेत्र के तमकुही नंबर दो स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें मेजवान विद्यालय के खिलाड़ी ऑल ओवर चैंपियन घोषित हुए।
प्रतियोगिता में सबसे पहले प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में जहांगीर व बालिका वर्ग में दुलारी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर 100 मीटर की हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रियांशु व बालिका वर्ग की मीरा प्रथम स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजित विद्यालय तमकुही नंबर दो बालक व बालिका वर्ग की टीम विजेता घोषित हुई। जूनियर स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट तमकुही नंबर दो ने बाजी मारा, जबकि बालिका वर्ग में कस्तूरबा की छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सभासद अजय सिंह व सैयदा जहांआरा खातून ने किया।