फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राथमिकता पर करें व्यापारी और उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण

Wed, 30 Oct 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधुओं की बैठक हुई। डीएम ने व्यापारी और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता के आधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि सबसे पहले राजकीय औद्योगिक आस्थान पडरौना के पार्क की भूमि के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्हेांने कुशीनगर साल्वेक्स, कुसुम्हां, रामकोला के इकाई स्थल पर विद्युत कनेक्शन के लिए पोल ले जाने समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में कई उद्ययमियों ने पडरौना का संपर्क मार्ग पक्का कराने की मांग की। जबकि कसया, भैंसहां और चकदेइयां के इकाई स्थल के उद्ययमियों ने भूमि सीमांकन कराने की लंबित प्रकरण को शीघ्र निस्तारित कराने की मांग की। बैठक में पशुपालन विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग एवं पर्यटन विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए चेताया कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर जिले की रैंकिंग खराब हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं। इनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उपायुक्त राज्यकर राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें