पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में मनोविज्ञान विभाग की तरफ से बुधवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें स्नातक, परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया गया।
कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चेंजिंग द नैरेटिव आन सुसाइड विषय पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग कर अपनी अभिव्यक्ति को उकेरा। प्रतियोगिता में अंजली कुशवाहा प्रथम, मुनज्जह समीम खान द्वितीय व शशि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अंशिका राव, मानसी सिंह, आलिया खान, निधि पांडेय, श्रेया त्रिपाठी , शालू मद्धेशिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर उर्मिला यादव ने कहा कहा कि आधुनिक दौर में मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया का बहुत ही गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे आत्महत्या की भावना हर आयु वर्ग में देखी जा सकती है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने किया। अंत में प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अमरेंद्र कुमार तिवारी, शमसुद्दीन अंसारी, शैलेश साहनी, प्रोफेसर राम भूषण मिश्रा आदि मौजूद रहे।