फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीम ने पकड़ी 450 लीटर शराब

Thu, 11 Sep 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शराब की तस्करी बढ़ गई है। मंगलवार की रात बिहार के गोपालगंज जिले के मद्य निषेध विभाग की टीम ने गंडक नदी के रास्ते नाव के सहारे तस्करी कर ले जाए जा रहे 450 लीटर शराब बरामद किया। गोलपालगंज के मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि यादोपुर थाना क्षेत्र के खाप मकसूदपुर के पास मंगलवार रात मद्य निषेध की टीम सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थी। इसी दौरान यादोपुर थाना क्षेत्र के पास 450 लीटर देसी शराब बरामद किया। टीम के पहुंचने से पूर्व नाव सवार शराब तस्कर मौके से भाग निकले। तस्करों की पहचान के लिए टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें