फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक्सपोजर विजिट के लिए श्रीहरिकोटा जाएंगी स्नेहा व रितिका

Sun, 22 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जिले की उच्च प्राथमिक विद्यालय की दो छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक्सपोजर विजिट के लिए श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है। इनमें से स्नेहा नाथनगर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया की छात्रा हैं जबकि रितिका सांथा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलराई की की छात्रा हैं।
विज्ञापन

दोनों छात्राओं को 23 मार्च को एडी बेसिक गोरखपुर के साथ सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में भ्रमण का मौका मिलेगा। दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया था। बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से कुल 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
जिले से दो छात्राएं स्नेहा और रितिका भी शामिल हैं। एक्सपोजर विजिट का सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर के विद्यार्थियों को 24 मार्च को हवाई मार्ग से दिल्ली से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर जाना है। इस उपलब्धि पर बीईओ सांथा गरिमा यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलराई के प्रधानाध्यापक इमामुद्दीन अंसारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया के प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें