फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश : इलाज में देरी और झाड़-फूंक से महिला की मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। सांप के डसने के बाद महिला की इलाज में देरी की वजह से मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने दरवाजे पर शव रखकर चार घंटे तक झाड़ फूंक कराया। जब महिला जिंदा नहीं हुई तो परजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कसया नगर के वार्ड संख्या एक लक्ष्मीबाई पुरम में मंगलवार को भोर में करीब चार बजे 46 वर्षीय अनीता मणि बिस्तर से नीचे उतरी तो सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

रात होने के कारण सुबह करीब छह बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन अनीता को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसके पति की मौत पहले हो चुकी है। महिला का एक 14 वर्षीय बेटा और दो बेटियां हैं। बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी मां पर थी। इसकी मौत होने के बाद बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरवाजे पर लोगों ने शव रखकर झाड़ फूंक कराया। इसके बाद दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें