फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम कार्यालय परिसर में दिखा सांप, हड़कंप

विज्ञापन
सांप को पकड़ा सर्पमित्र। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस स्थित डीएम कार्यालय में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब परिसर में खड़ी एक गाड़ी में अचानक एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सुशील शुक्ला ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने उसे जंगल में लेकर जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पडरौना विकासखंड के गुलेलहा गांव निवासी सुशील शुक्ला पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से सांपों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। वे बिना किसी सरकारी सहायता के केवल जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर, हर उस स्थान पर पहुंचते हैं। जहां सांप निकालने से लोगों में दहशत फैल जाती है। उनकी इस सेवा भावना और साहसिक कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें