फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा पुलिस ने पकड़ा, एक भागने में सफल
समउर बाजार (कुशीनगर)। रविवार सुबह पटहेरवा पुलिस ने एनएच-28 पर एक डीसीएम पर लदे 12 गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने गोवंशों को मुक्त कराते हुए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर फाजिलनगर चौकी इंचार्ज आलोक यादव पुलिस टीम के साथ पटहेरवा स्थित ओवरब्रिज से पहले वाहनों की जांच करने लगे। इसी दौरान एक डीसीएम आती दिखी तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। डीसीएम पर चालक समेत सवार दोनों गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबर हुसैन निवासी नगरा थाना पटरंगा जिला फैजाबाद के रूप में हुई है। डीसीएम की तलाशी के दौरान उसमें 12 गोवंश बंधे मिले। पटहेरवा एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम पर पकड़े गए गोवंशों को मुक्त कराकर गोशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें