तमकुहीरोड। बाढ़ खंड के एसई ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को एपी बांध का जायजा लिया और ठोकरों को देखा। अभियंताओं से सभी संवेदनशील जगहों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह ने कुशीनगर के एक्सईएन महेश कुमार सिंह व सेवरही के एसडीओ दीपरतन के साथ एपी बांध पहुंचे। जवही दयाल में किमी पर 3.500 और किमी 4.000 बने दोनों क्षतिग्रस्त ठोकरों का निरीक्षण किया। अभियंताओं की टीम बाघाचौर में किमी 10.518 पर, अहिरौलीदान में किमी 13.200 पर और किमी 13.980 पर क्षतिग्रस्त ठोकरों की स्थिति का जायजा लिया।