फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के छह साल पूर्व की सरकारों के छह दशकों पर भारी, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के छह साल पूर्व की सरकारों के छह दशकों पर भारी, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के छह साल पूर्व की सरकारों के छह दशकों पर भारी हैं। अन्य दलों की सरकारें जो कार्य छह दशक में नहीं कर सकीं, उसे भाजपा सरकार ने छह वर्ष के कार्यकाल में पूरा कर दिया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हो या श्रीराम जन्मभूमि का मसला। सभी मसलों को पूर्ववर्ती सरकारें लंबे समय से रोके रखीं, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने न केवल अनुच्छेद 370 हटाया, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण के निर्माण के लिए भूमिपूजन तक कराया। इसके अलावा किसान सम्मान निधि की शुरुआत कर किसानों का सम्मान बढ़ाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पडरौना नगर के बेलवा चुंगी के निकट स्थित सृजन गुुरुकुल विद्यालय में अखिल भारतीय चनऊ (कुर्मी) महासभा की ओर से आयोजित कृषक समागम एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को यूरिया के लिए लाठी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नीम कोटेड यूरिया बिना धक्का-मुक्की के मिल रही है। इसी तरह पहले कांवर यात्रा पर लाठियां चलती थीं, लेकिन अब उस पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाया जाता है। भाजपा सरकार सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवा रही है। स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनवाया गया है, ताकि बीमारियां हर घर से दूर रहें। इस तरह स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने हर अंत्योदय परिवार को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन और बिजली देकर निर्बल परिवारों को सबल बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सांसद विजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार ही हर वर्ग की सच्ची हितैषी है। सिर्फ छह वर्ष के कार्यकाल में हर गरीब परिवार को आवास, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार, किसानों को सम्मान निधि, स्वच्छता के लिए हर घर में शौचालय, गांवों में बिजली देकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय चनऊ (कुर्मी) महासभा के संरक्षक डॉ. रामायण सिंह ने की और संचालन कवि व शिक्षक अनूप मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, बगहा (बिहार) के विधायक राम सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। डॉ. पीएन राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, बंका सिंह, हृयेश कुमार सिंह, संगठन के संरक्षक त्रिवेणी सिंह, पारसनाथ सिंह, नीरज सिंह बिट्टू, गौरव तिवारी, भाजपा के आईटी सेल के जिला सह संयोजक आनंद सिंह, मुन्ना सिंह, राजकुमार सिंह, जेपी राय, हिमांशु गोपाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा कोरोना संकट काल में भी अपना योगदान देने वाले लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसमें नीट टॉपर आकांक्षा सिंह सहित नीट क्वालीफाइड निखिल कुमार सिंह, जेईई मेंस उत्तीर्ण अनुपम राय, पीसीएस में चयनित नवीन कुमार सिंह के अलावा विवेक कुमार सिंह, राकेश प्रताप सिंह, निकिता सिंह तथा 19 कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनके अलावा किसान केशवबारी देवरिया के अक्षयवर सिंह, बड़हरा के प्रमोद सिंह, नरहवा के रामसुभग सिंह, सिसवा महंत के जितेंद्र पटेल और खड्डा के किसान रामनरेश सिंह को मुख्य अतिथि ने शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें