मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज मंसाछापर के खेल परिसर में आयोजित शहीद बाबूराम स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने मेजबान टीम मंसाछापर को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जाम लिया।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज पासिंग और कड़े मुकाबले का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में भी खेल का स्तर ऊंम्दा रहा। इसी दौरान सिवान की टीम ने बेहतर रणनीति और आक्रमण के दम पर अंतराल में दो शानदार गोल दागे, जो उनके जीत का आधार बन गया। इस तरह सिवान की टीम 2-0 से विजेता घोषित हुई।
मुख्य अतिथि वाल्मिकीनगर (बिहार) के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।