फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध मंदिर से मुख्य मार्ग तक सजीं दुकानें

Thu, 01 Jan 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में नववर्ष के स्वागत को लेकर उत्सव का माहौल बन गया है। नए साल पर यहां देश-विदेश से सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए प्रशासन, नगर पालिका और पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुद्ध मंदिर से लेकर मुख्य मार्ग तक दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर, माता कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप, म्यांमार मंदिर सहित अन्य बौद्ध स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सैलानी भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन के साथ माता कुंवर मंदिर होते हुए रामाभार स्तूप तक भ्रमण कर सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न मंदिर परिसरों में झूले लगाए गए हैं, जिससे मेले में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें