जौरा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा रहसूजनोबीपट्टी तहत पंचायत भवन परिसर में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पट्टाधारकों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सपा के जिला महासचिव राजन शुक्ल ने कहा कि बीते 32 साल से पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग प्रशासन से लोग करते आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन इनको केवल आश्वासन दे रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि सभी पट्टाधारकों को उनकी जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अविनाश गौड़, रामेश्वर, रवि, रामप्रित, गुड़िया, प्रभावित, राधिका,ज्ञान्ती, नूरजहां, कमलावती, बासमती आदि मौजूद रहे। संवाद