दुदही। चाफ गांव में शिव मंदिर की भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का शुक्रवार को धरना जारी रहा। उनका कहना है कि शिव मंदिर से जुड़ी सार्वजनिक भूमि है। यह किसी व्यक्ति के नाम नहीं हो सकती।
आरोप है कि फर्जीवाड़ा कर शिव मंदिर की भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया गया है। ग्रामीणों ने राजस्व अभिलेखों की जांच कराने और भूमि के वास्तविक स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि जमीन को पुनः शिव मंदिर के नाम दर्ज कराया जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भूमि को अपने नाम कराने में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज अथवा गलत प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रख रहे हैं और चाहते हैं कि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच करें। इस दौरान प्रभु, वीरेंद्र, शम्भु कुशवाहा, ओमप्रकाश,सुभाष, कन्हैया, सुग्रीव, अवधेश, कुलदीप, संतोष, मेवालाल, विश्वनाथ, खजानती, शर्मा, हदीश शाह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद