फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटौती के विरोध में दुदही बिजली घर पर धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और बांसगांव के जमुआन टोला में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली घर दुदही पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर बिजली तार बदलने और क्षेत्र में हो रही कटौती को बंद करने की मांग की। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कुमरेश प्रसाद और अर्पित राय की अगुवाई में धरने पर बैठे उपभोक्ताओं का आरोप है कि जमुआन टोला में लगा ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। छात्रों की पढ़ाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जेई और लाइनमैन से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर बदलने के कुछ समय बाद वह फिर जल जाता है।
ग्रामीणों ने 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। धरने की सूचना पर अवर अभियंता गोरखनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण मांग पूरी होने तक धरना समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जमुआन टोला में दोनों ट्रांसफार्मर सोमवार को ही बदल दिए जाएंगे। जर्जर तार बदलने का प्रस्ताव 2027-28 की परियोजना में डाला गया है। ऊपर से ही बिजली कम मिल रही है। इसके कारण कटौती की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुराग राय, राजन सिंह, जैनुदीन अंसारी, जलाउद्दीन अंसारी, सुभाष गुप्ता, मनोहर, इरशाद, लाखन, मुनीब शेख, इस्तायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें