फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साहब ! मनबढ़ों ने नतिनी को किया अगवा, आरोपियाें पर हो कार्रवाई

Sun, 19 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हाटा तहसील में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। हाटा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दैरान कुल 45 मामले आए, जिसमें से कुल पांच मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

डीएम ने मौजूद अधिकारियों को लोगों की शिकायतें मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया। डीएम व एसपी के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 18, पुलिस के 12, विकास के एक और अन्य विभाग के से जुड़े 14 मामले पंजीकृत किए गए।
जिसकी सुनवाई करते हुए डीएम ने राजस्व के तीन व अन्य विभाग से संबंधित दो समेत कुल पांच मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष मामलों को संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेजवा दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंची तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कहा कि उनकी नतिनी को गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कई बार की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तुहियां निवासी शालिनी सिंह ने डीएम से शिकायत कर गांव में बन रहे अंडर ग्राउंड पाइप व खड़ंजा निर्माण कार्य को गांव के कुछ लोगों पर रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रामपुर पौटवां निवासी अमरावती देवी ने ग्राम प्रधान पर उनकी जमीन पर शौचालय बनाने और ग्राम भलुहा निवासी हरि ने ग्राम सभा कुछ लोगों पर पोखरी की जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत की।
लोगाें की शिकायतों की गंभीरता से पूर्ण सुनकर डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शासन स्तर जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। उसकी गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान एसपी केशव कुमार, सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रामवीर सिंह व सीओ उमश भट्ट की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के तीन, पुलिस के तीन, विकास के दो मामले दर्ज हुए। इसमें से दो मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें