फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सपा छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में उदित नारायण डिग्री कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभियान पूरा होने के बाद 30 जुलाई को राजभवन पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर चलाने की मानसिकता लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा के अधिकार के विरुद्ध है। किसी भी संस्था से संबंधित विवाद का समाधान कानून और न्यायालय के माध्यम से होना चाहिए, न कि बुलडोजर की राजनीति के जरिए। उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है।
इस पर किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित होगा। समाजवादी पार्टी इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इस दौरान वेद प्रकाश मिश्रा, रामलखन यादव, धनेश यादव, सोनू कुशवाह, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें