फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल सिस्टम फेल डेढ़ घंटे खड़ी रही डेमू

Sat, 23 Dec 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सिग्नल सिस्टम फेल डेढ़ घंटे खड़ी रही डेमू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सीवान से चलकर कप्तानगंज जाने वाली डेमू ट्रेन शुक्रवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को मेमो देकर रवाना करने के लिए सिग्नल दिया जा रहा था तभी अचानक उसमें गड़बड़ी आ गई।
विज्ञापन
स्टेशन से करीब 50 मीटर आगे सिग्नल सिस्टम लॉक हो जाने की वजह से ट्रेन को न तो हरा सिग्नल मिल रहा था और न ही वह आगे बढ़ रही थी। यह देख रेलकर्मियों ने सिग्नल में आई गड़बड़ी ढूंढनी शुरू की। बाद में गड़बड़ी पता चली और उसे दूर किया गया। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। इसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सीवान से कप्तानगंज जा रही डेमू ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची। यहां सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी रही। तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद ट्रेन कप्तानगंज की ओर बढ़ी। इस बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डेमू ट्रेन से यात्रा कर रहे मक्खन जायसवाल, रामप्रवेश यादव, राहुल सोनी, आदित्य मिश्र, विनोद गुप्ता आदि का कहना था कि ट्रेन काफी देर तक प्लेटफार्म पर ही रुकी रही। रेलवे को यात्रियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें