भवानीगंज क्षेत्र के मौलाना आजाद पीजी कॉलेज बायताल के ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता विज
-आठ दिवसीय केवाईएम प्रीमियर लीग का हुआ समापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद पीजी कॉलेज बायताल के ग्राउंड में चल रही आठ दिवसीय कमाल युसूफ (केवाईएम) प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को को मनीष-11 सोनहटी और एसएच डुमरियागंज के बीच खेला गया। इसमें मनीष-11 ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएच डुमरियागंज की टीम 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम से संदीप पासवान ने 33 और मानसिंह ने 27 रन की शानदार पाली खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष 11 सोनहटी की टीम ने ने 14 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। टीम की तरफ से काशिफ ने 33 और अभिषेक ने 32 रन की पारी खेली। उक्त मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रिंस पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संदीप पासवान को मैन द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को टूर्नामेंट के समापन के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने का कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने टूर्नामेंट आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर मोहम्मद खालिद, अहमद वहीद, महमूद मलिक, मोहम्मद शाकिर, जहीर फारूक, अमर यादव आदि मौजूद रहे।