फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से बन रहा सिंचाई विभाग का कार्यालय और आवास

विज्ञापन
कसया नगर के गंडक कालोनी में बन रहा एक्सईएन कार्यालय।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चार करोड़ से बन रहा सिंचाई विभाग का कार्यालय और आवास
विज्ञापन

- जुलाई 2022 में निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए नगर के पुराना फाजिलनगर मार्ग पर स्थित गंडक कॉलोनी में चार करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण चल रहा है। इसके बाद कॉलोनी में हो रहे सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नए कार्यालय व आवास उपलब्ध हो जाएगा।
नगर के पुराने फाजिलनगर मार्ग के किनारे गंडक कॉलोनी है। यह कॉलोनी नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 सुभाषनगर में है। कॉलोनी में सिंचाई खंड कुशीनगर के एक्सईएन, एई, जेई समेत अन्य विभागीय कर्मियों के कार्यालय व आवास है। इसमें विभागीय कर्मचारी काम कर रहे हैं। यह भवन पुराने व जर्जर हालत में हैं। इसके चलते विभाग की ओर से कॉलोनी के अंदर कार्यालय समेत 14 नए निर्माण शुरू करा दिया गया है। इनके निर्माण पर विभाग चार करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

नए निर्माण में एक्सईएन कार्यालय व आवास, तीन एई आवास, पांच बेलदार आवास, दो सर्वेंट क्वार्टर व दो गैरेज बनना है। निर्माण कार्यों की निगरानी स्वयं कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग कर रही है।
एक्सईएन कार्यालय, आवास व एई आवास सहित सर्वेंट र्क्वाटर का काम चल रहा है। एक्सईएन कार्यालय लगभग तैयार है, इसमें सिर्फ इंटीरियर का काम बाकी है। वहीं अन्य आवासों व गैरेज का काम चल रहा है। इन सभी निर्माणों के पूरा करने की अवधि जुलाई-2022 निर्धारित है, लेकिन उम्मीद है कि इसके पूर्व ही काम पूरे हो जाएं।
विज्ञापन

कार्यालय व आवासों के निर्माण की कार्यदायी संस्था स्वयं सिंचाई विभाग है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ठेकेदार को ठेका दिया गया है। गुणवत्ता व मानक की अनदेखी न हो, इसके लिए निर्माण के प्रत्येक स्टेज पर जरूरी निरीक्षण व देखरेख की जा रही है। अगले वर्ष निर्माणाधीन सभी कार्यालय व आवास मिल जाएंगे।
- बी. राम, एक्सईएन सिंचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें