फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, कान्हा की चुनरी और झूले की बढ़ी मांग

Fri, 15 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। लोग लड्डू गोपाल के कपड़े, शृंगार का सामान, मुकुट, बांसुरी आदि खरीद रहे हैं। बाजार में कान्हा के रेडीमेड कपड़ों के साथ ही डिजाइनर मुकुट भी मिल रहे हैं। जयपुर से मंगाई गई चुनरी और झूला की लोग अधिक मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह राधाजी का चंद्रिका वाला मुकुट, हाथ कमल फूल, लहंगा-चुनरी की भी बिक्री हो रही है। शृंगार के सामान में हार, कुंडल, कड़े, तिलक की भी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी पर हल्के रंग के वस्त्रों की मांग ज्यादा है, जिसमें रेशम, क्रिस्टल ग्लास, गोटा वर्क शामिल है। वहीं बाजार में कान्हा के लिए कई तरह के झूले आए हुए हैं। सागवन की लकड़ी से बने हुए झूलों की भी खूब मांग है, लेकिन फूलों वाला झूला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सागवन की लकड़ी के झूले 250 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक मिल रहे हैं। नन्हे बच्चों से लेकर पांच से सात साल तक के बच्चों के लिए कान्हा की ड्रेस मार्केट में आई है। लोग जरूरत के अनुसार खरीद भी कर रहे हैं।



एलईडी लाइट से चमकेगा झूला





बाजार में इस बार एलईडी लाइट लगे झूले भी हैं। एमडीएफ शीट से बने झूले जिसमें लाइटिंग डाइरेक्ट प्लग से लगा सकते हैं। साथ में कान्हा जी का हरियाली बंगला और रंग-बिरंगे सुर पंख भी उपलब्ध हैं। इस बार कान्हा जी के लिए स्पेशल राज गद्दी आई है। लाइटिंग बेड जिस पर कान्हा जी सोते हुये बहुत सुंदर नजर आयेंगे।
विज्ञापन





दुकानों पर शृंगार के सामान की भरमार

मोरमुकुट-100-300, फूलों की पगड़ी-100-400, स्वीमिंग पूल- 950, फूल बंगला- 500 से 1000, पंखा-200, एलईडी पंखा-350, पोशाक-20 से 2000, छाता-20 से 200, हसली- 70, सोफा कम बैड-400, रंग बिरंगे सुर पंख-20, लाइटिंग बैड-600, राज गद्दी-100, एलईडी झूले -500 रुपये।




मंदिरों में सफाई तेज

16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होगा। शहर के सभी मंदिरों की साफ सफाई हो रही है। झूले सजाएं जा रहे हैं। पंडित हरिओम ने बताया कि हिंदू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। जन्माष्टमी को किसी त्योहार के रूप में नहीं, बल्कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें