तमकुहीराज। स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में मासिक समीक्षा बैठक में सीएचसी तमकुहीराज अधीक्षक ने दो आशा संगनियों का सितंबर माह का प्रोत्साहन रोकने के आदेश दिए। वहीं 15 आशाकर्मियों, नौ एनएमए, दो सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के बेहतर कार्य नहीं करने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
अधीक्षक डॉ.हिमांशु कुमार ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्यकर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक की। इसके तहत आशा संगिनी भ्रमण, योग्य दंपती, प्रसव पूर्व देखभाल, जननी सुरक्षा योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग, सीबैंक फॉर्म, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, अनमोल पोर्टल आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान दो संगिनियों का प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिलने के बाद सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
प्रसव कार्य की समीक्षा में 15 आशा की प्रगति कम थी इसके लिए उन्हें करण बताओ नोटिस दिया गया है। प्रसव पूर्ण देखभाल की समीक्षा में नौ एएनएम व सीएचओ को कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रणाली मे सुधार की चेतवानी दी गई है।इस दौरान डॉ. रितेश तिवारी, बीपीएम प्रवीन कुमार राय, वाहिद हुसैन, अशफाक अली आदि मौजूद रहे।