फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोई गैस की किल्लत ने बढ़ाई इंडक्शन की मांग

Sun, 15 Mar 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
फाजिलनगर में एक दुकान पर इंडेक्शन की खरीदारी करते लोग ।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। एलपीजी सिलिडरों की कमी से इंडक्शन चूल्हों की मांग 20 से 30 गुना तक की बढ़ गई है। पांच दिनों में मांग आए उछाल से डीलरों के पास स्टाॅक खत्म होने के कगार पर हैं। फाजिलनगर के व्यापारी विनय तिवारी ने बताया कि पांच दिनों से इंडक्शन की मांग में जबरदस्त तेजी आई है। लोग गैस संकट की आशंका में इंडक्शन खरीद रहे हैं। पहले शादी-विवाह के अवसर पर ही इंडक्शन बिकते थे। अब हर रोज 7 से 8 इंडक्शन बिक रहा है।
विज्ञापन

फुटकर दुकानदार जेएन शर्मा, आलोक चौधरी आदि ने बताया कि रसोई गैस की कमी होने के चलते लोग इंडक्शन का ऑर्डर दे रहे हैं, लेकिन थोक विक्रेताओं के पास स्टॉक सीमित है। हालांकि राहत की बात यह हैं कि फिलहाल कंपनियां पुराने रेट पर ही माल दे रही हैं।
ई-काॅमर्स साइट्स पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति आ गई है। इस उछाल से इंडक्शन के दाम भी 30-35% तक बढ़ गए हैं। साथ ही इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तनों की मांग बढ़ गई है। उपभोक्ता अब इंडक्शन को एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प के रूप में अपना रहे हैं।
विज्ञापन


लकड़ी से चूल्हे पर भोजन बना रहीं महिलाएं
उजारनाथ। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरेलू गैस सिलिंडर की कमी हो गई है। इससे लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनना शुरू हो गया है। क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, करमैनी, जवार भैसहा, देवरिया वृत, लोहलङ्गी सहित कई गांवों में गैस एजेंसियों के गोदाम और कार्यालय पर लोग सिलिंडर और बुकिंग के लिए जूझ रहे हैं। सुबह से शाम तक चक्कर काटने पर भी नहीं मिल पा रहा है। अब सिलिंडर की आस छोड़ लकड़ी से चूल्हा जलाकर भोजन बनाने के लिए महिलाएं विवश हो गई हैं। सुनीता देवी, ज्ञानती देवी, आशा देवी, सैलकुमारी, किसनावती देवी आदि का कहना है कि फोन नंबर बंद आने से गैस बुकिंग नहीं हो रही है। चार-पांच दिन से एजेंसी के कार्यालय और गोदाम का भी चक्कर लगा रहे है। फिर भी बुकिंग नहीं हुई। अब विवश होकर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बना रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें