मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज करते चिकित्सक।संवाद
- फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
पडरौना। होली के बाद मौसम में हुआ बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। खासतौर पर सर्दी बढ़ने से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक सांस के मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों की आंखों में जलन की समस्या हो रही है।
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे तक सांस के 50 और आंख में जलन के 20 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. उपेंद्र चौधरी, डॉ. सर्वेंद्र प्रताप सिंह के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम के बदलाव से सांस नलियों में सिकुड़न आ जाती है। इसके अतिरिक्त इंफेक्शन के कारण भी सांस लेने में परेशानी होती है। मौसम में बदलाव से ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रही। मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय बता रहे हैं।
000000
ऐसे करें बचाव
- सुबह और शाम की सैर से बचें।
- दमा के मरीज बिना मास्क बाहर न निकलें।
-अपना रक्तचाप नियमित चेक कराते रहें।
- गर्म पानी के साथ हल्का भोजन करें।
- इनहेलर अपने पास रखना चाहिए।
- छाती में कफ जमा होने पर गर्म पानी पीना चाहिए।