फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ पर सज गईं दुकानें, खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
पडरौना शहर के तिलक चौक पर छठ पूजा की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। पर्व को लेकर शहर से लेकर आसपास के बाजारों तक पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। पडरौना की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर दुकानें लगने से बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

छठ पूजा की खरीदारी के लिए शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। दरबार रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, बेलवां चुंगी, जटहां रोड, रामकोला रोड और बावली चौक समेत प्रमुख स्थानों पर पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। यहां डलिया, सुपली, फल, नारियल, सिंदूर और कोसी के सामान की खरीदारी के लिए देर शाम तक ग्राहकों का आना-जाना लगा रहा।

छठ की खरीदारी के साथ लोगों ने नए कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी खरीदे। बाजार में भीड़ बढ़ने से पडरौना-कसया, कोतवाली रोड और रामकोला रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। गलियों में भी आवागमन प्रभावित हुआ। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। उधर, अधिकारियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


पूजन सामग्री के दामों में हुई बढ़ोतरी

छठ पूजा के लिए जरूरी सामानों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। डलिया का पूरा सेट पिछले साल 150 रुपये में मिलता था, जो इस बार 200 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह बांस की सुपली, फल, नारियल और कोसी के सामान के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें