फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑनलाइन पेमेंट में दुकानदार से ठगी

Thu, 08 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर के एक दुकान पर सामान खरीदने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक नाबालिग को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार को संदेह तब हुआ, जब पेमेंट किए जाने का दावा किया, हालांकि उसके खाते में राशि नहीं पहुंची।
विज्ञापन

नगर के कालेज रोड में भट्ठही निवासी मनोज कुमार चश्मा का दुकान चलाते हैं। बुधवार को दिन के दो बजे दुकान पर पहुंचे दो नाबालिग बच्चे चश्मा लेने के बाद उनके मोबाइल पर आनलाइन भुगतान कर दिया और अपने मोबाइल से भुगतना का मैसेज भी दिख दिए। दुकानदार चश्मे को पैक करने के बाद जब अपना बैलेंस जांच किया तो पैसा नहीं आया था। उसके बाद उसने बच्चों से पूछा। सूचना पर पहुंची पुलिस एक नाबालिग को अपने साथ ले गई।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पकडे़ गए बच्चे से पूछताछ में यह कृत्य किसी शातिर से करवाने की बात सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें