रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही रामबाग चौराहे के एक दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने एक महिला पर दुकान में कपड़ा खरीदने को लेकर हुए विवाद में उनके साथ मारपीट करने और दांत से महिला का नाक काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए तहरीर में चखनी भोजनछपरा निवासी दुर्गेश यादव ने बताया कि वे क्षेत्र के खोटही रामबाग चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर चखनी भोजछपरा, परशुराम छपरा टोला निवासी संगम कपड़ा खरीदने आए थे। खरीदारी को लेकर उन्होंने अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस पर उनके भांजे अंकित यादव ने विरोध किया तो आरोपी अपशब्द बोलने लगे। शोर सुनकर दुकान में मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर उसे उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी अपनी मां, बहन और दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनके साथ भी मारपीट करते हुए आरोपी की मां ने उसके नाक को दांत से काटकर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।