फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक से शादी की बात कह घर में रहने की जिद पर अड़ी

Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टीकमपार गांव में एक व्यक्ति के दरवाजे पर अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ लखनऊ से पहुंची महिला अपने पति घर बताकर रहने की जिद करते हुए दरवाजे पर बैठ गई। वहीं परिवार वाले अपने बेटे से रिश्ता तोड़ने की बात कहकर घर में ताला लगा दिए।
विज्ञापन

दो बार पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह लखनऊ जाने को तैयार नहीं हुई। रात होते देख ग्रामीणों के समझाने पर परिजनों ने रहने के लिए महिला को एक कमरा दे दिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोटवा टीकमपार में मंगलवार को एक 36 वर्षीय महिला अपने 11 साल की बेटी के साथ एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचकर अपने को घर की बहू बताकर रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद परिजन घर में ताला लगा दिए। सूचना पर पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। महिला ने ग्रामीणों व पुलिस को बताया की इस गांव के राजीव कुमार सिंह मेरे पति हैं।
उनसे वर्ष 2007 में बलिया कोर्ट में कोर्ट मैरेज हुआ था। महिला के मुताबिक 2014 में एक पुत्री हुई। वर्ष 2018 में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। इसके बाद मैंने भी न्यायालय में भरण पोषण के लिए वाद दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कुशीनगर की कोर्ट ने लखनऊ के चिनहट में पति द्वारा बनाए गए मकान में एक कमरा रहने व 15 हजार रुपये मासिक देने का आदेश दे दिया। इसके अनुपालन में चिनहट में मुझे एक कमरा दिया गया। इस बीच पति ने उक्त मकान पर चुपके से लोन ले लिया। जिसकी किश्त नहीं भरने के चलते बैंक वाले नोटिस दे रहे हैं।
शाम में ग्रामीणों के समझाने पर परिजन माने और उसे घर मेंं जगह दे दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें