फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटाखा विवाद में बुजुर्ग घायल सदमे में पत्नी की चली गई जान

Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपांती गांव के बढ़याछापर टोला में दीपावली की रात खुशियां मातम में बदल गईं। पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में गांव के बुजुर्ग मैनेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी दुर्गावती देवी (70) की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दीपावली की देर शाम को घर के पास पटाखा फोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई और आरोपियों ने बुजुर्ग मैनेजर सिंह के सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह दृश्य देखकर उनकी पत्नी दुर्गावती देवी को गहरा सदमा लगा और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
परिजनों ने जब उन्हें उठाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वृद्ध महिला की भी पिटाई की गई है, जिसके कारण उनकी भी मौत हुई है। सूचना पर पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नामजद तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें