फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शत्रुमर्दन शाही की पहली पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के प्रथम अध्यक्ष रहे शत्रुमर्दन शाही की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व. शत्रुमर्दन शाही ने फाजिलनगर के विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विकास की मजबूत नींव रखने का कार्य किया। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण सभी वर्गों में उनका सम्मान था।सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि स्व. शत्रुमर्दन शाही का जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ जरूरतमंदों की सहायता को भी प्राथमिकता दिया।पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्व. शाही के साथ उनके लंबे समय से आत्मीय संबंध रहे। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके समाधान के लिए प्रयास करते थे। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल,मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, विनय तिवारी ,सभासद प्रतिनिधि राकेश सिंह, नसीम अहमद आदि ने सबोधित किया। स्व. शत्रुमर्दन शाही की पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने जरूरतमंदों के बीच अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उनके पुत्र सूर्यांश शाही, सचिदानंद उर्फ नेपाली बाबा, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह येकुशवाहा, दिव्यांशु जीत शाही, सभासद कमलेश वर्मा, रेखा गौतम, युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष धीरज वर्मा, ओमप्रकाश रौनियार, व्यापार अजीम आलम, ईओ अमित कुमार सिंह, शुभम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो। कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद शशांक मणि त्रिपाठी तथा विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें